फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति की रक्षा ही प्रभु की सेवा : आचार्य देवव्रत

Tue, 24 Jun 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा के बटौआ में आयोजित गायत्री महायज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
कुंडा। पूरी प्रकृति ही परमात्मा का स्वरूप है। वृक्ष भगवान के रोम है। नदियां भगवान की नसें हैं। पर्वत भगवान का भक्ति स्थल है। प्रकृति की रक्षा ही प्रभु की सेवा है। यज्ञ से पूरी प्रकृति की रक्षा होती है। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। जिसके जीवन में यज्ञ नहीं है, वह मानव जीव होते हुए भी पशु के समान है।
विज्ञापन

उक्त बातें विकास क्षेत्र कुंडा के बटौआ परसीपुर गांव में आयोजित 27 दिवसीय श्रीमद् भागवत, शिव महापुराण व गायत्री महायज्ञ के दौरान आचार्य देवव्रत महाराज ने कही। मुख्य यजमान आचार्य संतोष महाराज ने मां गायत्री की आरती की। इस मौके पर बार एसोसिएशन प्रयागराज के महामंत्री प्रभा शंकर मिश्र, योगेश राजपुरोहित, राज मिश्रा, शैलेंद्र पांडेय, श्रीकांत पांडेय, सत्यव्रत शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें