फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10.84 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़ी 10,84,00000 की योजनाओं के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। डीडीओ और बीडीओ ने बैठक में कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को सम्मानित किया। आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि गांव स्तर पर विकास की मजबूती से ही राष्ट्रीय विकास का लक्ष्य मजबूत किया जा सकता है। ब्लॉक प्रमुख इंजी. अमित सिंह पंकज ने कहा कि लालगंज को आदर्श ब्लाॅक बनाने के लिए प्रत्येक गांव में समान विकास जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में प्रभारी बीडीओ और जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण ने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। परियोजना निदेशक दयाराम यादव, सहायक अभियंता सिंचाई गणेशदत्त शुक्ल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरती द्विवेदी ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अफसरों से योजनाओं के संचालन को लेकर सवाल भी पूछे। यहां संतोष द्विवेदी, रमेश प्रताप सिंह, पवन कुमार वैश्य, रामसजीवन तिवारी, अनिल सिंह छोटे, विद्युत मिश्र, दिनेश सिंह, ऊधम सिंह, राजू यादव, प्रीतेंद्र ओझा, देवदत्त शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें