शिक्षक दिवस पर जिलेभर के विद्यालय में गुरुजनों के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां शिक्षकों के सम्मान में बच्चों ने उपहार भेंटकर उनके आदर्शों एवं बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, वहीं प्राथमिक विद्यालयों एवं कालेजों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 135 शिक्षक -शिक्षिक ाओं को उपहार, अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ राजक मल यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा.बृजेश मिश्र के साथ कुल 72 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के विकास की आधारशिला होते हैं। बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ नैतिकता, आदर्श एवं संस्कार भरकर उन्हें सफलता के मुकाम तक पहुंचाते हैं। उन्होंने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। डीआईओएस बृजेश मिश्र एवं सह जिविनि सुनील दत्त ने भी गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन शिक्षक संतोष सिंह ने किया। इस अवसर माशिसं शर्मा गुट जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी रामचंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर शुक्ल, सदस्य राज्य परिषद विनोद कुमार, जिलामंत्री आलोक शुक्ल, राजेश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, करुणेश सिंह, डा. श्यामशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार बीएसए कार्यायल के निकट राजा दिनेश सिंह सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ राजकमल यादव ने कुल 63 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की।
आयेाजनकर्ता के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, जिला मंत्री विनय सिंह ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पांडेय, राजेशचंद्र पांडेय, राकेश सिंह, रामानंद मिश्र, प्रभाकर प्रताप सिंह, राम कुमार सिंह, सुशील सिंह, पंकज तिवारी, लालता प्रसाद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इधर, शहर के भंगवा स्थित कृपाशंकर तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्व. अशोक कुमार तिवारी को याद किया गया। प्रबंध निदेशिका अरुण तिवारी ने शिक्षक के गुणों को परिभाषित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका निवेदिता, रामचन्द्र पांडेय, कल्पदेव पांडेय, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। चिलबिला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक दिवस पर अतिथियों ने डा. सर्व पल्लीराधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चोें ने मनमोहक प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य दिग्विजय पांडेय ने अतिथियों को स्वागत किया। क्षेत्र के पूरेमाद पुरखीपुर स्थित सरस्वती इंटर मीडिएट कालेज में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।