फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर की मनी जयंती

Wed, 25 Jan 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
programme
विज्ञापन
एमसीईए के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में जुलूस निकाला गया। गोष्ठियों का आयोजन किया गया। कंपनी बाग से निकला जुलूस कचहरी, राजपाल टंकी चौराहा, श्रीराम चौराहा से होता हुआ डॉ.अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुआ। यहां पर गोष्ठी में रामबहादुर शर्मा, जगदेव प्रसाद प्रजापति, अयोध्या प्रसाद भंडारी, विजय नारायण, प्रमोद मौर्य, रामबाबू, विश्वनाथ गौड़ आदि ने अपने विचार रखे। इसके बाद काका कालेलकर आयोग की संस्तुतियों को लागू करने के लिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इसी क्रम में दर्जी महासभा के तत्वावधान में कर्पूरी ठाकुर की जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने बिहार में अति पिछड़ों को 17 प्रतिशत आरक्षण सबसे पहले दिलाया था। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष मनोज नामदेव, शिव कुमार, अनिल, अशोक, मंजू और सरिता आदि रहे। रालोद कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आजाद अली पप्पू, सुनील पांडेय, रामूगौड, संतोष सिंह, विनोद सिंह,राम निहोर पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें