फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई शनिदेव जयंती

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
कार्यक्रम
विज्ञापन
पौराणिक स्थल शनिदेव धाम कुसफरा में शनिवार को शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। धाम में विवाह और पौधरोपण आदि कार्यक्रम संपन्न हुए। शनिदेव धाम में ओम शांति पर्यावरण रिसर्च फाउंडेशन की ओर से दो रुद्राक्ष, दो शमी, नीम और जामुन आदि के पौधे रोपित किये गये। इस अवसर पर धाम के पीठाधीश्वर परमा महाराज ने कहा कि बेल्हावासियों पर शनिदेव की असीम कृपा है। जो भी यहां पर आता है शनिदेव की उस पर कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिदेव की जयंती के महत्व प्रकाश डाला। वित्त नियंत्रक लखनऊ श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि अस्तित्व के लिये पौधों को लगाना आवश्यक है। कहा कि प्राण वायु आक्सीजन का मुख्य स्रोत होने के कारण वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती है। इस मौके पर सूचना विभाग की ओर से प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया। फाउंडेशन के सचिव और पर्यावरणविद् मनोज उपाध्याय ने शनिदेवधाम में नक्षत्र वाटिका रोपित किये जाने का संकल्प लिया। इस मौके पर लखनऊ के वित्र नियत्रंक श्रीनिवास त्रिपाठी और परमा महराज ने पौध रोपित किया।वहीं शनिदेव धाम में शादी के पवित्र बंधन से बंधे विकलांग जोड़े कैलाश पटेल और सीमा को शनिदेव का आशीर्वाद मिला। परास्नातक विकलांग सीमा ने कैलाश के गले में वरमाला डाली तो शनिदेव धाम तालियों से गूंज उठा।

परमा महराज की अगुवाई में कराई गई शादी में लोगों ने आशीर्वाद दिया। महराज ने बताया कि कैलाश पटेल कोट का पुरवा सुवंसा के रामदीन का पुत्र है। जबकि सीमा इसी गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। धाम में भावलपुर विश्वनाथगंज के सूरज और सुरुवा मिश्रपुर की पूजा भी शादी के अटूट बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें