फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटे से कटा रजबहा,परेशानी

Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
problem
विज्ञापन
देवसरा इलाके में करीब 16 घंटे से रामगंज रजबहा तबाही मचाए हुए है। इलाके के हरी का पूरा, किलाई व कादीपुर समेत कई गांव में हजाराें एकड़ फसल जलमगभन हो गई है। किलाई गांव में तो घरों तक पानी जा पहुंच गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आरोप है कि सूचना के बाद भी न तो नहर विभाग के अधिकारी पहुंचे न ही तहसील प्रशासन ने ही सुध ली है। इस पर ग्रामीण जेसीबी से रजबहा बांधने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे रामगंज रजबहा किलाई गांव में अचानक कट गई। इससे आसपास के खेत जलमगभन हो गए। किसानों ने नहर विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि कोई मौके पर नहीं पहुंचा। रजबहा कटे होने के कारण पानी हरीका पूरा, किलाई व कादीपुर समेत अन्य गांवों में प्रवेश कर गया। जिससे सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमगभन हो गई। रजबहा बांधे न जाने से पानी किलाई गांव निवासी अनंत बहाद़ुर सिंह, शेर बहादुर सिंह, शमशेर सिंह समेत तमाम किसानों के घर में भी घुस गया। स्थिति भयावह देखकर गांव के किसान खुद जेसीबी मंगवाकर रजबहे को बंद कराने में जुट गए। देर शाम तक नहर को बांधे जाने का प्रयास जारी था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी, उल्टे जेसीबी भी पानी में फंस गई। नहर विभाग की अनदेख्ी किसान परेशान हैं। इलाके के किसानों ने समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए पानी बंद कराए जाने तथा रजबहे से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग जिला प्रशासन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें