फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ले उड़ी बिजली, दिक्कत

Tue, 25 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
जीआईसी के समीप कचहरी रोड पर उड़ा टीनशेड।
विज्ञापन
रविवार रात घंटे भर आंधी और तूफान ने जमकर कहर बरपाया। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं तार टूटे। कहीं टीनशेड व छप्पर उड़ गए। सप्ताह भर से मौसम का मिजाज पहेली बना हुआ है। रविवार दोपहर बाद आसमान में बादलों की उमड़- घुमड़ तेज हो गई। शाम करीब पंाच बजे के बाद जगह-जगह बूंदाबादी शुरू हो गई। इस बीच तेज हवाओें का भी क्रम रहा। करीब एक घंटे बाद मौसम साफ हुआ। देर रात मौसम ने भी रंग बदला और तेज हवाएं चलने लगीं।इससे बिजली गुल हो गई। पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, कचहरी, अंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी समेत कई स्थानों पर टीनशेड उड़ गए।
विज्ञापन


जगह-जगह तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भंगवा, खजुरनी जोगापुर, गोपालापुर, महुआर सहित कई गांवों में पेड़ उखड़ गए। खजुरनी गांव में छप्पर पर विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। महिला व उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। बिजली लोगों को सुबह मिली। कहीं-कहीं बिजली फाल्ट को ही कर्मचारियों को दुरुस्त करने में दोपहर हो गई। कमोवेश यही हाल गांवों का भी रहा। रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज, सदर क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे। विद्युत पोल गिरने के साथ व जर्जर तार टूट गए। इससे गांवों मे भी लोग परेशान रहे। मड़ाई के लिए खेतों में रखी गेहूं की फसल उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें