फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिपाही का हाथ झटक कर भागा कैदी, मुश्किल से पकड़ा गया

Wed, 07 Jun 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी के मामले का फरार था आरोपी
विज्ञापन

कचहरी गेट के पास गुटका लेने के बहाने भागा

आरोप है कि पत्थर मारकर दोबारा पकड़ा गया

फोटो 1 -



संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। बिजली चोरी के मामले में फरार आरोपी को उसके घर से पकड़ने के बाद बुधवार को पुलिस बाइक से उसे कोर्ट ले जा रही थी। कचहरी गेट के पास गुटखा खरीदने के लिए उसने बाइक रुकवाई और पुलिस का हाथ झटक कर भागने लगा। बमुश्किल पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
कोर्ट के वारंट पर नगर कोतवाली पुलिस फरार चल रहे आरोपी संतोष विश्वकर्मा को कुसमी गांव स्थित उसके घर से मंगलवार की रात पकड़ा था। बुधवार की सुबह दो सिपाही उसे चीता बाइक से लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे लेकर कोर्ट में पेश करने जा रहे थे। कचहरी गेट के पास पान की दुकान से आरोपी ने गुटखा खरीदने को कहा। सिपाही ने बाइक रोकी तो वह हाथ झटक कर राजापाल चौराहे की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पीछा कर रहे सिपाहियों ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से आरोपी पर फेंके। चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया तो उसे दोबारा दबोच लिया। प्राथमिक उपचार के बाद कोर्ट में पेश किया। इस बाबत नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में पेश होने से पहले भागने का प्रयास किया था। पत्थर से हमला कर पकड़ने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें