फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क हादसे में प्रिंटिंग प्रेस संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चिलबिला ओवरब्रिज पर दो बाइक की टक्कर से वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्रिंटिंग प्रेस संचालक की मौत हो गई। जबकि घायल दो युवकों का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया गया।
विज्ञापन

शहर के गायत्री नगर निवासी प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रवीण सिंह (40) शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बाइक से चिलबिला की तरफ से शहर आ रहे थे। चिलबिला ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे थे। बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार युवक कुछ दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।
प्रवीण सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज जाते समय रास्ते में ही प्रवीण ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें