मासूम बालिका संग प्रधानाध्यापक ने पहले भी की थी छेड़खानी
प्रधानाध्यापक की करतूत से आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस बीच पता चला कि पहले भी पांच वर्षीय बालिका के साथ प्रधानाध्यापक अश्लील हरकत कर चुके हैं। जिससे लोग भड़क उठे। लोगों का कहना था कि आरोपी प्रधानाध्यापक की करतूत सहन योग्य नहीं है। अभिभावक शिक्षा के मंदिर में अपने बच्चों को किसके भरोसे भेजेंगे। छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में दूसरी छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने भी आरोप लगाया है।
छात्रा संग अश्लील हरकत करने के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ लालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह को विभागीय जांच सौंपी गई है। - भूपेंद्र सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा की गयी घटना के संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना जेठवारा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। - क्षेत्राधिकारी सदर अमरनाथ गुप्ता।