फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: झाड़ू लगाने वाली छात्रा की सोशल मीडिया पर तस्वीर देख प्रधानाध्यापक ने पीटा, निलंबित

Sat, 07 Oct 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मंढलभासौ में शुक्रवार की सुबह किसी ने मोबाइल से कक्षा सात की छात्रा का विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते वीडियो बना लिया। बाद में उसकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर शिक्षक सहित कर्मचारियों को घेरने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

चर्चा है कि सोशल मीडया पर अपने स्कूल की छात्रा की तस्वीर देख कार्रवाई के डर से बौखलाए प्रधानाध्यापक ने शनिवार को विद्यालय पहुंचते ही झाड़ू लगाने वाली छात्रा को पीट दिया। इससे अन्य बच्चे सहम कर विद्यालय छोड़कर अपने-अपने घर चले गए। वहीं छात्रा के पिता ने सीएचसी बाघराय में उसका उपचार कराया। बीएसए भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर जांच के बाद देर शाम स्कूल के प्रधानाध्यापक पारसनाथ को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें