फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव

विज्ञापन
मृतक आनन्द राम जोशी। फाइल फोटो
विज्ञापन
लीलापुर के बासूपुर पौड़िया स्थित आम के बाग में सोमवार की सुबह पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बासूपुर पौड़िया निवासी आनंद राम जोशी (24) प्रमुख पर्वों पर घुइसरनाथ धाम और मानिकपुर गंगा घाट पर पूजा पाठ कराते थे। रविवार की रात करीब आठ बजे वह भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे और लौटे नहीं।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने आम के बाग में पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। जानकारी पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें