कुसुमी रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित कुसमी रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे पर कई किमी तक लंबा जाम लग गया। जोगापुर से भुपियामऊ चौराहे तक जाम में ट्रक-बस और कार घंटों तक फंसी रही। बाइक चालकों ने रेलवे ट्रैक के किनारे से जान जोखिम में डालकर अपनी बाइक को निकाला।
कुसमी रेलवे क्राॅसिंग पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ट्रक में खराबी आ गई। इस कारण शहर के जोगापुर से लेकर भुपियामऊ तक दो किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम को खुलवाया।