फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, साढ़े चार लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

Wed, 03 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए 506 बूथ बनाए गए हैं। नगर पंचायत डेरवा में सबसे अधिक 34 और सबसे कम दस बूथ नगर पंचायत पट्टी में बनाए गए हैं। बुधवार को तहसीलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार शाम से ही आचार संहिता के नियमानुुसार प्रत्याशियों के प्रचार का शोर थम गया। बुधवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी। जिला प्रशासन की तैयारी है कि सुबह साढ़े सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रारंभ कर दिया जाए। मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब आज से पोलिंग पाटियों की रवानगी होगी। नगर पालिका परिषद बेल्हा 18 नगर निकायों में 506 बूथ बनाएं गए हैं। इन बूथों पर 4,57,844 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए 506 बूथ बनाए गए हैं। नगर पंचायत डेरवा में सबसे अधिक 34 और सबसे कम दस बूथ नगर पंचायत पट्टी में बनाए गए हैं। बुधवार को तहसीलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सदर तहसील के नगर पालिका परिषद के अलावा नगर पंचायत सिटी, कटरामेदनीगंज, मानधाता, अंतू, गड़वारा, कटरागुलाबसिंह के लिए शहर के जीआईसी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। तहसील स्तर पर ही स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं जमा होंगी। 13 मई को मतगणना होगी।

मतदान केंद्र में नाश्ता और खाने की रहेगी व्यवस्था
नगर निकाय चुनाव में अधिकांश मतदान केंद्र प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बनाया गया है। बीएसए ने हेडमास्टरों को पत्र जारी करके मतदान कार्मिकों के लिए नाश्ते और खाने की व्यवस्था करने को कहा है। एमडीएम के तहत तैनात रसोइयों को खाना और नाश्ता बनाने को कहा गया है। इससे मतदान कर्मियों को नाश्ते और खाने की चिंता नहीं करनी होगी।

अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगा मुकदमा
नगर निकाय चुनाव में तीन मई को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर नहीं पहुंचने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने मतदान कार्मिकों से समय से रवानगी स्थल पर पहुंचने को कहा है।

प्रेक्षक से कर सकते हैं शिकायत
सीडीओ ईशा प्रिया ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिले में प्रेक्षक के रूप में अपर आयुक्त आबकारी सत्यप्रकाश की तैनाती की गई है। वह लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में ठहरे हुए हैं। उनके मोबाइल नंबर 9454199600 पर फोन करके शिकायत की जा सकती है।

109 कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण
शहर के सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में मंगलवार को भी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यशाला में 109 मतदान कार्मिकों ने प्रतिभाग लिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि एक ही बैलट बॉक्स में अध्यक्ष और सदस्य के मत डाले जाएंगे। मतदाताओं के मतों का प्रयोग करते समय फोटोग्राफी नहीं होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत का नाम - पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल

नगर पालिका परिषद बेल्हा - जीआईसी कटरामेदनीगंज - जीआईसी मानधाता - जीआईसी अंतू - जीआईसी गड़वारा - जीआईसी कटरा गुलाबसिंह - जीआईसी पट्टी पट्टी - ब्लाक मुख्यालय कोहंडौर पट्टी - ब्लाक मुख्यालय ढकवा पट्टी - ब्लाक मुख्यालय
रामगंज पट्टी - ब्लाक मुख्यालय
पृथ्वीगंज स्वामी - करपात्री इंटरकॉलेज रानीगंज
रानीगंज स्वामी - करपात्री इंटरकॉलेज रानीगंज सुवंशा स्वामी - करपात्री इंटरकॉलेज रानीगंज
लालगंज - तहसील परिसर
कुंडा - तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज हीरागंज - तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज मानिकपुर -तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज डेरवा - तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज ..........................
संजय श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें