फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तैयारी पूरी, 52 केंद्रों पर धान की खरीद आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में धान खरीद की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। किसानों को सहूलियत देने के लिए जिले में 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र एक नवंबर से सक्रिय हो जाएंगे। केंद्रों पर किसान 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर सामान्य धान बेच सकेंगे। उन्हें ढुलाई व पल्लेदारी के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त देना होगा। यह धनराशि खाते में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन

धान की बिक्री के लिए अब तक 1575 किसानों ने पंजीकरण कराया है। सभी केंद्रों पर एक नवंबर से खरीद शुरू होगी। विपणन विभाग की ओर से पहले ही बैनर, तौल मशीन, झरना, नमी मापक यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध कर दिया गया है। धान खरीद में गड़बड़ी न हो इसके लिए क्रय केंद्रों पर सीधे शासन की निगरानी रहेगी। हर दिन होने वाली खरीद के साथ ही किसानों के बारे में जानकारी केंद्र प्रभारी से ली जाएगी।
विभाग की ओर से औचक जांच भी कराए जाने की तैयारी है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी जीतेंद्र यादव ने बताया कि एक नवंबर से क्रय केंद्र नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। शासन की ओर से सामान्य श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। विभाग के पोर्टल पर भी ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें