फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>पशु तस्करों के पथराव से पीआरडी जवान घायल, रेफर

Sun, 03 Sep 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर-ढकवा मोड़ के करीब हुई घटना, हत्या के प्रयास, सरकारी कामकाज में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। कस्बे में बोलोरो पिकअप पर गोवंश लादने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पर पशु तस्करों ने अपने वाहन से पथराव शुरू कर दिया। अचानक पथराव से पुलिस की जीप चला रहा पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच पशु तस्कर मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन कामयाब नहीं मिली।
घायल पीआरडी जवान को सीएचसी से प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में उप निरीक्षक गुलाब सिंह की तहरीर पर पशु तस्करों के विरुद्ध सरकारी कामकाज में बाधा, जानलेवा हमला, गोवंश अगवा करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक गुलाब सिंह अपने हमराहियों के साथ पुलिस जीप से भ्रमण कर रहे थे। मध्य रात्रि में तकरीबन 12:30 बजे कस्बे के ढकवा मोड़ से थोड़ा पहले एक मोटर गैरेज के समीप पुलिस को बोलोरो पिकअप नजर आई। बोलेरो सवार गोवंश को अपने वाहन पर लादने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस ने जैसे ही पशु तस्करों को टोका, पिकअप पर सवार पशु तस्कर पुलिस पर हमलावर हो गए और पथराव करते हुए चौक की तरफ भागने लगे। इसी बीच एक पत्थर पुलिस की जीप चला रहे पीआरडी जवान संतोष कुमार के सिर पर सामने से आ लगा। संतोष घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।पुलिसकर्मी उसे आनन फानन में सीएचसी लेकर गए. जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पशु तस्करों के पहले से बुलंद हैं हौसले
प्रतापगढ़। जनपद में पशु तस्करों के हौसले पहले से बुलंद हैं। पट़्टी में पुलिस बल पर पथराव पहला मामला नहीं है। दो माह पूर्व दो जून को भी पशु तस्कर जेठवारा पुलिस की जीप में टक्कर मारकर एक वाहन सहित पशुओं को लेकर जौनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश कराने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन

इसमें तस्करों का पीछा कर रही जेठवारा पुलिस ने रानीगंज, लीलापुर और फतनपुर थाना पुलिस से मदद मांगी थी लेकिन तीन थानों की पुलिस मिलकर भी उन्हें नहीं रोक पाई थी। पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि बाद में एक्शन में आई पुलिस ने तस्करों को जेल भेजते हुए तस्करी में शामिल वाहन सीज किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें