फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मारपीट  की सूचना पर पहुंची पीआरबी गाड़ी पर पथराव, भारी फोर्स  तैनात

Sat, 14 Mar 2026 11:52 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

बाघराय थाना क्षेत्र के देवरी हरदोपट्टी गांव में बीते दो दिनों से कृष्ण कुमार व अजय कुमार के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते दो दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
पथराव में क्षतिग्रस्त पुलिस की पीआरवी वैन। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघराय थाना क्षेत्र के देवरी हरदोपट्टी गांव में बीते दो दिनों से कृष्ण कुमार व अजय कुमार के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते दो दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। शुक्रवार को रात करीब साढे आठ बजे फिर कृष्ण कुमार के घर को घेरकर विपक्षी अजय कुमार और उसके सहयोगी मारपीट और अभद्रता करने लगे। सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी से पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी को देखकर हमलावर भाग गए। 

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित कृष्ण कुमार के परिजनों ने 112 नंबर की गाड़ी से पहुंचे पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। पुलिसकर्मियो ने कहा कि शांत हो जाइए हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा। इस पर कृष्ण कुमार के परिजन आक्रोशित हो गए और कहने लगे कि तुम लोग हमारे विरोधियों से मिले हुए हो। तुम्हारे सामने तोड़फोड़ और मारपीट होती रही और तुम लोग खड़े होकर देखते रहे। इसके बाद गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों ने अफरातफरी मच गई और वह गाड़ी के पीछे छिपकर जाने बचाने लगे। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया।

सिपाही सत्यदेव मौर्य की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार मय पुलिस बल व तीन  गाड़ी पीआरबी के साथ पहुंचे। तब जाकर सुरक्षित पीआरबी गाड़ी के पुलिसकर्मी सुरक्षित थाने आ पाए। थानाध्यक्ष की गाड़ी देखते ही पथराव करने वाले भाग निकले थे। सिपाही सत्यदेव मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने देवरी हरदोपट्टी गांव निवासी अरुण कुमार, कृष्णकुमार, शिवदुलारी, बीनू और बिटाऊ समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि पीआरबी गाड़ी पर व आरक्षियो पर हमला करने वाले आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें