मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में रोजाना करीब 130 मरीज कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले दिनों यह संख्या 50 के करीब थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को तैलीय वस्तुओं से दूरी बनाने की सलाह दी।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. अनुज चौरसिया ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखना जरूरी होता है।
इनसेट
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण
- थकान महसूस होना
- सिरदर्द
- सीने में दर्द
- पैरों में दर्द
- त्वचा और नाखूनों में बदलाव
- मोटापा
ऐसे करें बचाव
- कम फैट वाला खाना खाएं
-फाइबर व प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें।
- मोटापे से ग्रस्त हैं तो वजन कम करें।
- धूम्रपान बंद कर दें।