फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मंडल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रयागराज ओवरऑल चैंपियन

Fri, 13 Sep 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ में हुई। इसमें प्रयागराज, कौशाम्बी व प्रतापगढ़ की टीमों ने हिस्सा लिया। जबकि फतेहपुर की टीम प्रतियोगिता में नहीं पहुंची। प्रतियोगिता में प्रयागराज ओवरऑल चैंपियन बना। जबकि अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में कौशाम्बी विजेता बना। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में कौशाम्बी विजेता व प्रयागराज उप विजेता रहा। अंडर-17 में प्रयागराज विजेेेता और कौशाम्बी उपविजेता, अंडर-19 वर्ग में प्रयागराज प्रथम, कौशाम्बी द्वितीय, अंडर-14 बालिका वर्ग में कौशाम्बी ने प्रतापगढ़ को हराया। अंडर-17 में प्रयागराज विजेता और प्रतापगढ़ उपविजेता, अंडर-19 वर्ग में प्रतापगढ़ विजेता और प्रयागराज उपविजेता रहा।
विजेता टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर आबाद अहमद, दिनेश चंद्र पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिक मंजू सिंह, अखिलेश मौजूद रहे। निर्णायक कपिल, बिमल व शिवराज रहे। सहयोग सुरेश कुमार, रंजना सिंह, साधना मिश्रा, अजय कुमार, हीरालाल व राजीव सिंह का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें