फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : संदिग्ध परिस्थितियों में बूट हाउस में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 15 Jun 2026 05:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार में स्थित एक बूट हाउस में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
कोहंडौर में आग लगने के बाद दुखी दुकानदार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहंडौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर बाजार में स्थित एक बूट हाउस में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चंदौका निवासी विनोद वर्मा कांधरपुर बाजार में बूट हाउस की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह शनिवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर रखा जूता-चप्पल सहित अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।

विज्ञापन


पीड़ित विनोद वर्मा ने तत्काल घटना की सूचना कोहंडौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। दुकानदार के अनुसार आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को उचित सहायता दिलाए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें