फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पूजी गईं देवी चंद्रघंटा

Fri, 31 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को मां दुर्गा के तृतीय रूप मां चंद्रघंटा के स्वरूप का दर्शन-पूजन कर भक्तों ने खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मां को मनाने व लुभाने के लिए सभी ने अपने-अपने श्रद्धाभाव से प्रसाद अर्पित कर चौखट पर मत्था टेका। पौराणिक देवी धामों से लेकर स्थानीय मंदिरों में दर्शन पूजन को लेकर भक्तों भीड़ उमड़ी रही। इधर, रात्रि में जगह-जगह देवी धामों में आयोजित जागरण कार्यक्रम मेें लोग भक्तिभावना से ओत-प्रोत दिखे।
विज्ञापन


नवरात्र के महापर्व में चहुंओर देवी मां की भक्ति की बयार बह रही है। सुबह, दोपहर, शाम व रात्रि चारों पर भक्त  देवी मां को लुभाने व मानने में लगे हुए हैं। बुधवार को मां के तृतीय स्वरूप के  दर्शन-पूजन का विधान था। पौराणिक देवी धामों व स्थानीय देवी मंदिरों में मां के इस स्वरूप दर्शन-पूजन को लेकर सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बेल्हादेवी धाम में भेार में माता रानी की महाआरती के साथ दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। भक्तों ने नारियल, चुनरी, बताशा सहित मां के पूजन में प्रयुक्त हेाने वाली सभी समाग्रियों को एक एक कर अर्पित कर मन्नते मांगी। पूजन अर्चन का यह दौर सुबह से शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। वहीं जिले के पौराणिक शक्तिपीठों में मां चंद्रिकन, मां बाराही, शीतलादेवी धाम, संकट हरिणी, ज्वाला देवी सहित देवी धामों व स्थानीय देवी मंदिरों में भी दर्शन- पूजन का क्र म चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें