फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों को अब विभाग से ही मिलेगा वेतन

Wed, 29 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले के कोषागार से वेतन पाने वाले 18,563 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें वेतन के लिए लेखा लिपिक का न तो चक्कर लगाना होगा और न ही ट्रेजरी के झंझट में वेतन रुकेगा। अब विभागाध्यक्ष सीधे कर्मचारियों के खाते में वेतन का भुगतान करेंगे।

जिले के कर्मचारियों को अब प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन उनके खाते में पहुंच जाएगा। फील्ड और ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को अब वेतन भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना होगा। सूबे के योगी आदित्यनाथ की सरकार सत्ता में आते ही कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन भुगतान का आदेश दिया गया है। हालांकि पहले से ही कर्मचारियों और शिक्षकों को ऑनलाइन वेतन भुगतान किया जाता था। मगर यह प्रक्रिया इतनी जटिल होती थी, कि अधिकांश विभागों में माह के दस तारीख के बाद ही वेतन मिलता था। अगर देखा जाए तो पूर्व की भांति बिल-बाउचर तैयार करके लेखा लिपिक कोषागार ले जाते थे और वहां कर्मचारियों की कृपा ही पर ही वेतन मिलता था।
विज्ञापन


मगर नई व्यवस्था के तहत अब बिल-बाउचर बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। बल्कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय में बैठकर अपने विभाग की वेबसाइट खोलेंगे और किस कर्मचारी को कितना वेतन भेजना है, इसकी फीडिंग करके कोषागार को भेजेंगे। ट्रेजरी अफसर के ओके करते ही कर्मचारियों के मोबाइल पर वेतन पहुंचने का मैसेज आ जाएगा।

पारदर्शिता बरतने के लिए उठाया कदम
शासन की यह पहल कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन देने और पारदर्शिता बरतने के लिए की गई है। ऑनलाइन भुगतान से लखनऊ में बैठे अफसर यह देख सकेंगे कि किसी भी कर्मचारी के भुगतान में कोई अनियमितता तो नहीं की जा रही है।  
विज्ञापन


एक अप्रैल 2017 से ऑनलाइन वेतन भुगतान की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। सभी विभागाध्यक्षों को यूजर पासवर्ड दिया जा रहा है। अब बिल-बाउचर तैयार करने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय से ही कर्मचारियों का वेतन फीड करके भेजेंगे और सीधे उनके खाते में पहुंच जाएगा।एके सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें