फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय प्रताप सिंह से मिले प्रवीण तोगड़िया, बोले पाकिस्तान के दो टुकड़े हों, एक में बसाए हिंदुओं को

Mon, 20 Jan 2020 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
praveen togaria - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
पाकिस्तान के दो टुकड़े करके उसके एक भाग पर वहां के हिंदुओं को बसा दो। इससे उन्हें सुरक्षा और अधिकार मिल जाएंगे। पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदुस्तान में भी हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। कश्मीर से पांच लाख हिंदुओं को बेघर कर दिया गया है। उन्हें अब तक घर नसीब नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यह बातें अतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को बाबूगंज बाजार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय तय हुआ था कि पाकिस्तान हिंदुओं की रक्षा करेगा और हिंदुस्तान मुसलमानों की। हमने मुसलमानों की रक्षा की। इससे हिंदुस्तान में मुसलमान पांच लाख से 25 करोड़ हो गए।

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार हुए। इससे उनकी संख्या घट गई। उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू सुरक्षित नहीं है। कहीं दो बच्चे हैं तो कहीं दर्जनों बच्चे पैदा किए जा रहे हैं। ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को राशन, सरकारी नौकरियों में भागीदारी, सरकारी विद्यालयों में प्रवेश वर्जित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने सीएए के माध्यम से पीड़ित हिंदुओं को देश में लाने का कानून बनाया, लेकिन इस पर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा कि हम हिंदुओं को सुरक्षा का अधिकार चाहिए। इसके पूर्व वह भदरी कोठी पहुंचे और उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बाबूगंज निवासी कार्यकर्ता राम प्रकाश के यहां भोजन किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें