बेतहाशा गर्मी अब लोगों की जान की दुश्मन बन रही है। सोमवार को तपिश की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। जनपद में कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शहर के बलीपुर में सोमवार की सुबह एक सत्तर वर्षीय अज्ञात वृद्धा का शव मिला।
मोहल्ले के लोगों की सूचना पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम मौके पर पहुंचे। वृद्धा की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहां मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि लू लगने से उसकी जान गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि वृद्धा शहर में भीख मांगकर गुजर-बसर करती थी।