एक बार फिर से एक युवक की फोटो तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फोटो में तीन युवक बैठकर कोल्डड्रिंक पी रहे हैं। इसमें एक युवक ने हाथ में तमंचा ले रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का चलन तेजी से बढ़ा है। कई मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। मंगलवार को फिर एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक फोटो वायरल हुई।
इसमें तीन लडक़े एक जगह बैठकर कोल्डड्रिंक पी रहे हैं। इनमें से एक युवक ने हाथ में तमंचा पकड़ा हुआ था। फोटो वायरल हुई तो लोगों ने उसके बारे में पूछना शुरू कर दिया।
इस पर युवक की पहचान हथिगवां थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी नीरज त्रिपाठी के रूप में हुई। फिलहाल इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे इस क्षेत्र के लोगों को पुलिस का कोई डर ही नहीं है। इस बारे में हथिगवां थाना के प्रभारी इंचार्ज का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।