फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: चोरी के आरोपी को पकडने गए दरोगा पर हमला, पिस्टल छीनने का प्रयास

Wed, 29 May 2019 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चोरी के संदिग्ध आरोपी को पकडने गए दरोगा पर युवक हमलावर हो गया। इस दौरान उसने दरोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। काबू करने के दौरान वह दरोगा को दांत काटकर भाग निकला। 
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर चौसा में चोरी हुई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। पुलिस को चौसा के एक युवक पर शक था। मंगलवार सुबह थाने से हल्का एसआई राजेश कुमार अपने साथ एक सिपाही को लेकर गए थे।

इस दौरान गांव के पास संदिग्ध युवक दिख गया। दरोगा ने उसे अपने साथ थाने चलने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। दरोगा ने सख्ती दिखानी चाही तो वह उन पर हमलावर हो गया। इस दौरान उसने दरोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया। दरोगा ने उस पर काबू पा लिया, लेकिन वह उनके हाथ में दांत काटकर भाग निकला।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान उनके साथ एक सिपाही भी था लेकिन वह भी उसे रोकने में नाकाम रहा। इस बारे में पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। दरोगा ने भी इस तरह की वारदात से मना किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें