शौच गए मनोरोगी युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसी का पुरवा परियावां गांव निवासी रामआसरे का पुत्र जितेंद्र उर्फ झगड़ु (25) मनोरोगी था।
बुधवार की शाम वह गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। वहां पर अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया। काफी देर तक उसके नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
देर रात उसका शव तालाब में दिखा। रात में ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद तालाब से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस रात में ही शव को थाने ले आई। इसके बाद सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वहीं घटना की जानकारी लिखित रूप में मृतक के पिता रामाश्रय ने पुलिस को दी। मौके पर सीओ राधेश्याम व मानिकपुर एसओ डीएन सिंह भी पहुंचे। घटना से मृतक के परिजनों में चीखपुकार मची रही।