फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बिजली गिरने से युवक की मौत, खेत में सिंचाई करने के दौरान हुआ वज्रपात

Sun, 19 Jul 2026 04:05 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

इलाके के चांदपुर चौमरी में खेत की सिंचाई करने गए 18 वर्षीय युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। दुर्घटना के पश्चात  उसे सीएचसी लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिजली गिरने से युवक की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके के चांदपुर चौमरी में खेत की सिंचाई करने गए 18 वर्षीय युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। दुर्घटना के पश्चात  उसे सीएचसी लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस शव को पीएम पर भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी अफसर खान  पुत्र वकील खान 18 रविवार सुबह खेत में सिंचाई करने गया था।

खेत में ही उस पर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घर सूचना मिलने पर चाचा अजीमुल्ला खान उसे एंबुलेंस के जरिए लेकर सीएचसी पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां की मौत हो चुकी है और पिता बुजुर्ग है जो खेती किसानी करते हैं। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नीरज सिंह ने मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पीएम पर भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें