फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चंद्र प्रताप अध्यक्ष और योगेश बने महामंत्री

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रताप सिंह ने बाजी मारी है। वहीं, महामंत्री पद पर योगेश सिंह विजेता बने। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन चुनाव के मतों की गणना की गई। चुनाव समिति ने मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रताप सिंह को 134 वोट मिले। दूसरे स्थान पर श्याम प्रताप सिंह रहे। उन्हें 115 मत प्राप्त हुए। शिवराम मिश्रा 44 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विजय पाल सिंह को 34 और सुरेंद्र प्रताप सिंह को 22 वोट प्राप्त हुए।
महामंत्री पद पर योगेश सिंह को 173 वोट प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश प्रताप सिंह 128 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, लल्लन सिंह को 46 वोट मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह 194 मत प्राप्त कर विजेता बने। राकेश कुमार सिंह को 138 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह 165 और विकास कुमार सिंह 156 वोट प्राप्त कर विजेता रहे।
कोषाध्यक्ष पद पर उमेश प्रताप सिंह ने 214 मत प्राप्त किया। अनिल कुमार सिंह को 121 वोट मिले। संयुक्त मंत्री पद पर अरुण सिंह 225 और सचिंद्र सिंह 122 मत प्राप्त कर विजेता बने।

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें