फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: वृद्ध की जेब से एक लाख रुपये उड़ाते समय महिला को दबोचा

विज्ञापन
एसबीआई में वृृृृृृद्घ का रूपया चुराते धरी गयी महिला को बैठाये महिला सिपाही। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
स्टेट बैंक में एक वृद्ध की जेब से महिला ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। हालांकि, रुपये निकालते समय वृद्ध को जानकारी हो गई और उसके शोर मचाने पर लोगों ने महिला को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ी गई महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के स्टेट बैंक में गुरुवार दोपहर रुपये की जमा-निकासी के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। एक बुजुर्ग भी रुपये निकालने के लिए अपने पौत्र के साथ पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने एक लाख रुपये निकाले और जेब में रख लिया।
इस बीच बगल में खड़ी महिला ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। इस दौरान बुजुर्ग को जानकारी हो गई। उन्होंने तुरंत महिला को पकड़ लिया। यह देख आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने महिला के पास से एक लाख रुपये बरामद कर लिए। बैंक के सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। इधर मौका देख बुजुर्ग अपने पौत्र के साथ बाइक से चले गए। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि जिसके रुपये गायब हुए थे, उसने कोई तहरीर नहीं दी है। महिला से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य निकला अवैध शराब कारोबार का सरगना
जिला पंचायत सदस्य अवैध शराब के कारोबार का सरगना निकला। अमेठी पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। उसके ठिकानों से अमेठी पुलिस ने अवैध शराब व उपकरण बरामद किए थे। जिसकी भनक सांगीपुर व अंतू थाने की पुलिस को नहीं लगी। अवैध शराब के कारोबारियों से अंतू व सांगीपुर थाने के पुलिसकर्मियों की साठगांठ की इलाके में चर्चाएं हो रही हैं।
अमेठी कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी ने बुधवार भोर में जिले में दबिश दी। सांगीपुर के पचखरा समेत अंतू के कई गांवों में दबिश देने के बाद किठावर पहुंची। यहां जिला पंचायत सदस्य भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह के मकान में भी खोजबीन की। हालांकि वह नहीं मिला।
पुलिस ने उसके छोटे भाई को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था। गुरुवार को अमेठी पुलिस ने देवरी बार्डर व चतुर्भुजपुर से 19 लाख की शराब व उपकरण बरामद करने का खुलासा किया। सांगीपुर के नागेंद्र वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा निवासी पचखरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय। अमेठी पुलिस का दावा है कि अंतू के किठावर निवासी जिला पंचायत सदस्य भीमसेन सिंह उर्फ राजू सिंह अवैध शराब के कारोबार का सरगना है। प्लास्टिक की शीशियों में सील कर बाजार में बेचकर मुनाफा कमाता है। भीमसेन सिंह, आशीष गुप्ता निवासी अमेठी व राजेश जायसवाल सुलतानपुर की तलाश में अमेठी पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें