मारपीट के दर्ज मुकदमे का आरोप पत्र अदालत न भेजने वाले दरोगा ने पीड़ित को दुबारा फोन न करने की धमकी दी। जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
पट्टी कोतवाली इलाके के शेषपुर अठगवां गांव का अति शुक्ला महाराष्ट्र के नागपुर में पान की दुकान से परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार सात माह पहले पड़ोसियों ने उसे व उसके परिवार के लोगों पर जमीन के विवाद की वजह से हमला बोला था। इस मामले में पट्टी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया मगर आज तक आरोप पत्र न्यायालय नहीं भेजा।
विवेचक दरागा ने पीड़ित अति शुक्ला ने मोबाइल पर बात की। जिसमे दरोगा पीड़ित को ही धमकाते हुए दुबारा फोन न करने की बात कहता रहा। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पट्टी पुलिस की फजीहत शुरू हो गई। खास बात यह है कि दो दिन पहले थाने के इसी दरोगा के खिलाफ गजरिया गांव के अजीत कुमार सिंह एवं मोलनापुर गांव के विनय पांडेय ने भी रिश्वत खोरी का आरोप लगाकर सीएम व एसपी को शिकायती पत्र भेजा है।