कुंडा में राजाभैया से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और विनोद सोनकर।
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतापगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो हो गई है। कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया को साधने के लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर कुंडा के बेती महल पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने राजाभैया से मुलाकात की। यह मुलाकात आधे घंटे से अधिक चली।
अभी इसका निष्कर्ष सामने नहीं आया है। राजाभैया के रुख को लेकर कुछ ही देर में कोई फैसला आ सकता है। बता दे कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में प्रतापगढ़ की दो विधानसभा कुंडा और बाबागंज शामिल हैं। इन दोनों विधानसभा में राजाभैया का प्रभाव माना जाता है। कुंडा से खुद राजाभैया विधायक हैं और बाबागंज से उनकी पार्टी के नेता विनोद सरोज विधायक हैं।