फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कुंडा में गैंगस्टर राजेश मिश्रा के घर बोरियों में दो करोड़ रुपये, एक करोड़ का गांजा व स्मैक बरामद

Sun, 09 Nov 2025 08:17 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh News : जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 24 घंटे तक चली पुलिस की छापेमारी में तहखाने में रखी बोरियों, आलमारी से 2 करोड़ से अधिक नकद रुपये और 1.18 लाख का नशीला पदार्थ बरामद किया है।
विज्ञापन
मानिकपुर पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद रुपये की गिनती करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 24 घंटे तक चली पुलिस की छापेमारी में तहखाने में रखी बोरियों, आलमारी से 2 करोड़ से अधिक नकद रुपये और 1.18 लाख का नशीला पदार्थ बरामद किया है। बरादमगी के बाद पुलिस ने जेल में निरुद्ध तस्कर की पत्नी, बेटे व बेटी समेत पांच लोगों पर भी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जेल में निरुद्ध मुंदीपुर निवासी मादक पदार्थों का तस्कर व गैंगस्टर राजेश मिश्रा के परिवार वालों ने गांव के ही राजेंद्र मौर्य से कॉलोनी के नाम अभिलेख लेकर फर्जी कागजात तैयार कराया। एनडीपीएस मामले में न्यायालय से जमानत भी स्वीकृत हो गई। जमानत प्रार्थना पत्र के सत्यापन के दौरान हकीकत सामने आई। जिसके बाद राजेंद्र की तहरीर पर राजेश की पत्नी रीना मिश्रा उसके बेटे व एक अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पैतृक घर पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे छापा मारा गया।



मानिकपुर पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद रुपये की गिनती करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद।

कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में रविवार सुबह आठ बजे तक चली कार्रवाई के दौरान तहखाने में बोरियां , आलमारी और संदूक में रखे 2, 01, 55, 345 रुपये मिले। अंधेरे वाले दो कमरों में छिपाकर रखा गया 6 किलो गांजा और 577 ग्राम स्मैक भी मिली। गांजे की कीमत 3 लाख 3 हजार 750 रुपए और स्मैक की कीमत 1 करोड़ 15 लाख 40 हजार रुपए है। मादक पदार्थ की बिक्री के रुपये घर में रखे थे।

ऐसे में तस्कर राजेश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा, उसके बेटे विनायक मिश्रा, बेटी कोमल मिश्रा, परिवार के ही अजीत मिश्रा व उसके बेटे यश मिश्रा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। बरामद रुपये कोषागार में जमा कराए जाएंगे। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की जांच नए सिरे से करते हुए गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी। जनपद के अलावा तस्कर राजेश के दूसरे जनपदों व प्रदेश में फैले नेटवर्क का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में पहली बार गांजा व स्मैक बरामदगी के दौरान दो करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है।

विज्ञापन

मानिकपुर पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद रुपये की गिनती करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद।

बैंक खाता फ्रीज होने के बाद घर में रखने लगे थे रुपये

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि मादक पदार्थो की बिक्री के रुपये राजेश अपने खाते में भी जमा कराता था। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान उसके खाते फ्रीज करा दिए गए। इसके बाद मादक पदार्थ की बिक्री के रुपये वह घर में ही रखने लगा। परिवार के लोग इस बात से बेफिक्र थे कि अब कुर्की की कार्रवाई के चलते पुलिस उसके पैतृक मकान तक नहीं पहुंचेगी। राजेश समेत परिवार वालों के दूसरे बैंक खातों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें