बुधवार भोर में पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की खबर से लोग उत्साहित हो गए। आतंकी ठिकानों पर बमबारी और तीन सौ से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर सुनने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और भारत माता की जय के नारे लगाए। खुशियां जताते हुए जमकर आतिशबाजी की। शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल देखने को मिला।
एक दूसरे का लोग मुंह मीठा कराते रहे। पुलवामा आतंकी हमले के बाद जिले के लोगों में गम और गुस्सा दोनों था। इसके विरोध में कई दिनों तक आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए थे। मंगलवार की सुबह जैसे ही आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद की खबर मिली, लोग खुशी से झूम उठे।
बजरंग दल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शहर में विजय जुलूस निकाला। चौक घंटाघर में जुलूस के दौरान पुलिस से झड़प हुई। इस मौके पर मनीष रावत, अजय सिंह छोटू, विजय सिंह बजरंगी, रजनीश सिंह, सूरज सिंह आदि ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर में जुलूस निकाला। इस मौके पर जांबाज सैनिकों के शौर्य के प्रशंसा करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अर्पित तिवारी, डॉ. अनूप सिंह, रविप्रकाश सिंह, अजीत सिंह, राकेश, विवेक, प्रदीप शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सपा नेत्री गीता मिश्रा के नेतृत्व में सपाइयों ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने पर भंगवाचुंगी चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचकर भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने खुशियां जताते हुए लोगों का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, अर्चना मिश्रा, अनूप शुक्ला, मुन्ना शर्मा, वैभव, कार्तिकेय, अंकित, आनंद मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस मौके पर मृदुल गुप्ता, अभिषेक, पवन कौशल, सुमित मिश्र, अजय गुप्ता, राकेश, सत्यम गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ल ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर की गई बमबारी पर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर दिनेश पांडेय, विनोद त्रिपाठी, संतोष पांडेय, अनिल, उमेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करने को तैयार है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र भीम सिंह, सुधीर, राजकुमार, राघवेंद्र, विकास पाल, अमित केसरवानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
बद्रीनारायण डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. तीर्थराज पांडेय के नेतृत्च में शिक्षकों व कर्मचारियों ने आतंकी ठिकानों पर सेना द्वारा हमला किए जाने पर खुशी का इजहार कर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर डॉ. अनूप सिंह, डॉ. रवि प्रताप सिंह, रचना सिंह, निम्मू श्रीवास्तव शैलेंद्र प्रताप, सुमित यादव, विपुल, अमित सिंह, प्रवीण, राजीव, रवि मिश्र, धनंजय सिंह, रविप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पुलवामा के शहीदों के लिए किया हवन पाठ
एमडीपीजी कालेज की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में वालंटियर्स ने पुलवामा के शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाला। हवन एवं शांति पाठ आयोजित किया। इस मौके पर दुर्गेश योगी, विकास, गोविंद, इंद्रभान, अजय, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. अरूण कुमार मिश्र, डॉ. किरण मिश्र, राजीव मालवीय आदि मौजूद रहे।