लालगंज कोतवाली अर्जुनपुर रायपुर तियांई गांव के पास मानधाता के पूर्व प्रमुख अजय सिंह का पेट्रोलपंप है। शुक्रवार को पेट्रोलपंप के मैनेजर प्रभात मिश्र एक बैग में दो लाख साठ हजार रुपये रखकर रानीगंज कैथौला स्थित बैंक में जमा करने के लिए बाइक से निकले थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर स्थित लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार को नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहे दिखाकर पूर्व प्रमुख के पेट्रोल पंप के मैनेजर से 2.60 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। एसपी भी मौके पर पहुंचे। बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली अर्जुनपुर रायपुर तियांई गांव के पास मानधाता के पूर्व प्रमुख अजय सिंह का पेट्रोलपंप है। शुक्रवार को पेट्रोलपंप के मैनेजर प्रभात मिश्र एक बैग में दो लाख साठ हजार रुपये रखकर रानीगंज कैथौला स्थित बैंक में जमा करने के लिए बाइक से निकले थे। अर्जुनपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर प्रभात को रोकने के लिए असलहा सटा दिया। जब तक प्रभात कुछ समझ पाते मौका पाकर बदमाश उससे रुपये से भरा बैग छीनकर रानीगंज कैथौला की ओर भाग निकले।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश ओझल हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश करने लगी। लूट की जानकारी मिलने पर एसपी सतपाल अंतिल, एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र, सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर, स्वॉटटीम के साथ पहुंचे। पीड़ित मैनेजर से घटनास्थल पर पूछताछ करने के बाद अगई गांव तक छानबीन की। बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने में पुलिस जुटी रही। तमाम प्रयास के बाद देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा था।