फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पांच लाख की सुपारी देकर कराई गई मार्बल व्यापारी की हत्या 

Sat, 01 Jun 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
25 हजार के इनामी बदमाश मकसूद - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार 25 हजार के इनामी बदमाश मकसूद ने कई सनसनीखेज घटनाओं के बारे में खुलासा किया है। गुरुवार रात पुलिस के हत्थे चढ़े मकसूद ने बताया कि शहर के मार्बल व्यापारी राजेश सिंह की हत्या पांच लाख की सुपारी देकर कराई गई थी।
विज्ञापन


एक लाख के इनामी तौकीर और पचास हजार के इनामी अतीक शहर के व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकी देते थे। पुलिस ने मकसूद के पास रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किए जाने वाला मोबाइल बरामद कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि रसूलपुर गुलरहा के प्रधान की हत्या भी तौकीर और अतीक ने मिलकर की थी। 

नगर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ गुरुवार रात मुखबिर ने बताया कि जेल वार्डन हरि नारायण का हत्यारोपी भैरोपुर बस स्टैंड के पास खड़ा है। इस पर पुलिस भैरोपुर पहुंची और कंधई थाना के यहियापुर के 25 हजार के इनामी बदमाश  मोहम्मद मकसूद पुत्र मोहम्मद  हबीब  को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास एक तमंचा, दो कारतूस व दो मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन


एसपी एस आंनद ने बताया कि मकसूद के पास मिले दो मोबाइलों में एक शातिर बदमाश तौकीर का है। इसी फोन से चिलबिला के व्यापारी श्रीराम, रूमा नर्सिंगहोम के मालिक, राजस्थान मार्बल के मालिक अंजनी ऊमरवैश्य से रंगदारी मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को काफी दिनों से इस फोन की तलाश थी।

मोबाइल बरामद करने और आरोपियों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसटीएफ मुंबई, गुजरात, दिल्ली समेत कई प्रांतों में भटक रही थी। इस गैंग के सरगना मकसूद के साथी आजाद नगर के रहने वाले तौकीर पुत्र मो. हफीज व केशवराय निवासी अतीक पुत्र रऊफ को पुलिस खोज रही थी, मगर दोनों हाथ नहीं लगे। एसपी ने बताया कि  मकसूद ने बताया कि वह जेल वार्डन की हत्या में शामिल था।

इस घटना के बाद मुंबई चला गया। तौकीर की मुलाकात मकसूद से मुंबई के चेंबूर स्थित खोली पर होती थी। एसपी ने बताया कि मकसूद ने जानकारी दी है कि  महामाया मार्बल के मालिक राजेश सिंह की हत्या के लिए किसी ने पांच लाख की सुपारी दी थी। इस मामले की जांच की जा रही है। रसूलपुर गुलरहा के प्रधान दिनेश कुमार दूबे की हत्या तौकीर व अतीक ने  मिलकर की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद मकसूद को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें