स्टेडियम में आयोजित फुटबाल टूर्नामेन्ट में विजेता प्रतापगढ़ की जूनियर टीम।
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। डिस्ट्रिक फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच सुलतानपुर की टीम को दो गोल से हराकर प्रतापगढ़ ने अपने नाम कर लिया। आयोजन के मुख्य अतिथि हॉकी बंगाल के सेक्रेटरी इश्तियाक अली व आदम अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि मोहम्मद रईस व विनोद यादव, शकील अहमद रहे। संचालन प्रभात श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कमलेश शर्मा, पप्पू रमेश, विभूति पांडेय, मुन्ना, जमीलुद्दीन, अनूप आदि लोग मौजूद रहे। अजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
दीपावली पर ड्यूटी करने से गार्डों ने खड़े किए हाथ
प्रतापगढ़। दीपावली के दिन गार्डों ने ड्यूटी करने से हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक के कार्रवाई की चेतावनी देने पर गार्ड ट्रेन लेकर रवाना हुए। उधर, मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। सोमवार को पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात कर पक्षपात का आरोप लगाया। नेताओं ने नियम विरुद्ध ड्यूटी रोस्टर बदलने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद शफीक, मोहम्मद अनीश, राजकिशोर और मनीष पांडेय मौजूद रहे।
पटाखा जलाते समय युवक जख्मी
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के मड़हा मोहल्ला निवासी सैफ (15) पुत्र साहब अली उर्फ छोटू दीपावली पर अपने दोस्तों के साथ पटाखे जला रहा था। इस दौरान हाथ में पटाखा फटने पर उसकी हथेली उड़ गई। डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।