जनपद में दो लोकसभा के लिए दो बार मतदान होगा। पहली बार पांचवें चरण के लिए छह मई को मतदान होगा तो दूसरी बार छठवें चरण में 12 मई को चुनाव होगा। जनपद में प्रतापगढ़ संसदीय सीट के साथ ही कौशाम्बी संसदीय सीट का भी कुछ हिस्सा पड़ता है। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव छठवें चरण में 12 मई को होगा तो कौशाम्बी लोकसभा सीट का चुनाव पांचवें चरण में 6 मई को ही हो जाएगा।
दरअसल कौशाम्बी लोकसभा सीट में कुंडा, बाबागंज, बिहार और कालाकांकर ब्लाक भी आते हैं। इसके अलावा रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के 24 गांव और लालगंज के छह गांव भी आते हैं। इन सभी छह ब्लाकों में पंाचवें चरण में 6 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके चलते जनपद में दो बार लोकसभा का चुनाव होगा। इसके चलते जनपद के जनप्रतिनिधियों को देानों लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने का मौका मिलेगा।
मतदाताओं में उत्साह भरने के दिए टिप्स
प्रतापगढ़। मतदान में अधिकाधिक मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, इसके लिए जिले के प्रभारियों को टिप्स दिए गए। चुनाव आयोग और एटमी यूनिवर्सिटी के बीच हुए समझौते के तहत सोमवार को नोएडा से आईं डॉ. सलोनी और डॉ. स्मिता ने प्रभारियों को सफलता के गुर बताए।
लोगों को प्रेरित करने के साथ ही मतदाताओं के अंदर के डर को खत्म करने के टिप्स दिए। डॉ. स्मिता ने कहा कि जब तक मतदाता जागरूक नहीं होंगे, तब तक वह मतदान करने बूथ पर नहीं आएंगे। इस मौके पर पीडी दयाराम यादव, अजय वर्मा, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।