फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: मुफ्त दाल की उम्मीदों को लगा झटका 

Thu, 30 Apr 2020 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के5,84,764 उपभोक्ताओं को मुफ्त दाल मिलने की उम्मीदों पर झटका लगा है। अरहर और चना की दाल खोजने में फेल विभाग अब खड़ा चना बांटने की तैयारी कर रहा है। एक मई से दाल वितरण का करने का दावा किया जा रहा था, मगर अभी तक जिले में स्टाक ही नहीं आया है। इससे जिले के उपभोक्ताओं को दाल कब से मिलेगी और कितना मिलेगी, इस बात की जानकारी अधिकारियों को भी नहीं है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में गरीबों और मजदूरों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रति यूनिट पांच-पांच किग्रा चावल और एक-एक किग्रा दाल देने की घोषणा की थी। चावल का वितरण 15 अप्रैल को पहले चरण में हो गया मगर दाल अभी तक नहीं आई है। जबकि गांव के मजदूरों और गरीबों को दाल का इंतजार है। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद अफसर पहले अरहर की दाल आने की बात कह रहे थे।

मगर जब अरहर की दाल नहीं मिली, तो चना की दाल वितरित करने का दावा किया। मगर अब अफसर खड़ा चना देने को कह रहे हैं। हालांकि अभी जिले में चना का स्टाक नहीं आया है। चने का वितरण प्रति राशनकार्ड एक किग्रा या प्रति यूनिट एक किग्रा की दर से किया जाएगा। इसकी जानकारी अफसरों को भी नहीं है। इससे चना की दाल पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन


फिलहाल अब देखना है कि 15 मई से मुफ्त वितरित होने वाले चावल के साथ दाल का वितरण होता है, या नहीं। फिलहाल अफसरों का दावा है कि चावल के साथ चने का वितरण किया जाएगा।

जिले में चना की दाल के स्थान पर खड़ा चना वितरित करने के लिए आ रहा है। मंडल स्तर पर स्टाक आ चुका है। जिले का आवंटन आते ही कोटेदारों को मुहैया कराया जाएगा। उम्मीद है कि 15 मई से होने वाले वितरण में उपभोक्ताओं को चना मिलना प्रारंभ हो जाएगा। 
विज्ञापन

धनंजय सिंह, जिला विपणन अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें