फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: ऑनलाइन चलेंगी संस्कृत पाठशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की तरह ही संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में भी ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से शिक्षण कार्य का आडियो व वीडियो तैयार कराकर उसके माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाएगा। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर ई- लर्निंग के जरिए विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद से 40 विद्यालय जुड़े हुए हैं। आम तौर पर विद्यालयों का संचालन नए शिक्षासत्र से शुरू हो जाता है, मगर इस बार कोरोना वायरस के चलते विद्यालयों में पठन-पाठन नहीं शुरू हो सका। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते विद्यालयों की परीक्षाएं तक स्थगित करनी पड़ीं। यूपी बोर्ड को कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कोर्स भी कम करना पड़ा।
अब विद्यालयों में ई-लर्निंग का निर्देश दिया गए हैं। संस्कृत बोर्ड से जुड़े विद्यालयों में भी पठन-पाठन के निर्देश का इंतजार था। अब संस्कृत विद्यालयों में भी पठन-पाठन को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी किए हैं। माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर ही संस्कृत विद्यालयों में भी पठन- पाठन होगा। विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। जिसमें छात्रों को कक्षावार जोड़ा जाएगा। इसमें पठन-पाठन से संबंधित सामग्री नियमित प्रेषित की जाएंगी। इसके अलावा ऑनलाइन क्लास भी दी जाएगी। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने संस्कृत विद्यालयों में पठन-पाठन से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पठन-पाठन की मानीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें