फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दस सुरक्षा चक्र के घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Thu, 02 May 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बैरीकेडिंग के लिए निशान लगवाते एसपीजी के जवान। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सुरक्षा चक्र के घेरे के बीच हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक रहेंगे। उनके आने के पहले ही हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक एसपीजी समेत सुरक्षा एजेंसियों के हवाले रहेगा। बुधवार को एसपीजी और एयरफोर्स की टीम ने पसीना बहाया। उनकी मौजूदगी में मंच तैयार कराया जाता रहा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में पहली बार आ रहे हैं। वह लोकसभा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम फाइनल होते ही प्रशासनिक अमले के साथ ही पार्टी के नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली पुलिस आ रही है।

इसके लिए अलावा प्रदेश के 14 जिलों की फोर्स हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक मुस्तैद रहेगी। चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए एसपीजी के अलावा सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी। पीएम की सुरक्षा से सिविल पुलिस को दूर रखा जाएगा। हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक एसपीजी, कमांडो, अद्र्धसैनिक बल, पंजाब पुलिस, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को एसपीजी की तीन टीमों ने जनसभा स्थल से लेकर हेलीपैड का निरीक्षण किया। उनकी देखरेख में मंच से लेकर डी का घेरा बनाने की कवायद शुरू हुई। हेलीपैड को भी एयरफोर्स की टीम ने चेक किया। 3 मई को ही बाहरी फोर्स को ड्यूटी आवंटित करते हुए उन्हें ब्रीफ किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें