-20 सितंबर से शुरू होना था पल्स पोलियो अभियान
प्रतापगढ़। कोरोना वायरस की वजह से इस बार पल्स पोलियो अभियान पर ग्रहण लग गया है। प्रदेश सरकार ने अग्रिम आदेश तक पोलियो खुराक पिलाने पर रोक लगा दी है।
शासन लाखों रुपये खर्च कर पांच साल तक के बच्चों को मुफ्त पोलियो की खुराक देता है। 20 सितंबर से स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाता है। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर रखी थी, लेकिन कोरोना ने इस पर ग्रहण लगा लिया। पोलियो की ड्राप पिलाने वाली आशा बहुओं के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी कोरोना में लगा दी गई है। इसको देखते हए प्रदेश सरकार ने पल्स पोलियो अभियान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
जन्म लेने वाले बच्चों को तत्काल पोलियो की खुराक दी जाएगी। मगर इस बार अभियान चलाकर और घर-घर टीम भेजकर पोलियो की खुराक नहीं पिलाई जाएगी। -डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ