फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: पान किसान का बेटा बना जज 

Fri, 29 Mar 2019 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के पट्टी तहसील क्षेत्र के सेतापुर गांव के पान किसान के बेटे ने अपर जिला जज बनने का गौरव हासिल किया है। वर्ष 2018 के यूपीएचजेएस परिणाम में विनोद कुमार चौरसिया को बारहवीं रैंक मिली है। विनोद के जज बनने की खबर पर गांव के लोग खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे का मुंह मीठाकर खुशियां बांटीं।  
विज्ञापन


पट्टी इलाके के सेतापुर गांव निवासी स्व. रामसेवक चौरसिया के पुत्र विनोद कुमार चौरसिया का चयन अपर जिला जज के पद पर हो गया है। विनोद की पत्नी मंजू चौरसिया वर्तमान में एसीजेएम गाजियाबाद के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में विनोद कुमार चौरसिया दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में सरकारी वकील के रूप में तैनात हैं। विनोद का चयन होने  की जानकारी सेतापुर गांव पहुंचते ही लोग खुशी से झूम उठे।

प्रधान सुरेशचंद्र चौरसिया ने परिजनों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटीं। विनोद के  पिता का देहांत उस समय हो गया था, जब वह तीन वर्ष के थे। विनोद के बड़े भाई वीरबल दिल्ली में पान की दुकान खोल रखे हैं, जबकि दूसरे नंबर के भाई रामचंद्र प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और तीसरे नंबर के भाई अनिल चौरसिया अपने पिता का पुश्तैनी कार्य करते हैं। विनोद अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाइयों के साथ ही पत्नी मंजू को देते हैं।
विज्ञापन


उधर, कचहरी के अधिवक्ताओं ने विनोद के चयन पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करके खुशियां बांटीं। इस मौके पर दौरान दीनानाथ मिश्र, अनूप शुक्ला, अत्री पांडेय, तहसील बार सदर के पूर्व मंत्री शिवेश शुक्ल, सच्चिदानंद दुबे, विजय पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, उमेश नारायण ओझा, राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, योगेश सिंह, इशांत उपाध्याय प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें