फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : सांगीपुर में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद तमंचा लहराता रहा आरोपी

Mon, 01 Dec 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के सांगीपुर बाजार में सोमवार की शाम  पांच बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक तमंचा लहराता रहा। वह भागकर एक घर के छत पर चढ़ गया। उसको पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
तस्कील अहमद। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को सांगीपुर में एक युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहीं पर तमंचा लहराता रहा। फिर भागकर एक घर में घुस गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के उधरनपुर मोहम्मद तश्कील (30) पुत्र मोहम्मद नईम किसी काम से सांगीपुर बाजार गया था। कमयनपुर मोहल्ले में वह जैसे ही पहुंचा था कि अमान कुरैशी निवासी असांव थाना सांगीपुर ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज से बाजार में हलचल मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा लहराता रहा।

भागकर वह एक घर के छत पर चढ़ गया। यह घर विनोद सोनी का था। छत पर चढ़कर भी वह तमंचा लहराता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसको गिरफ्तार कर लिया। घटना सायं पांच बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन

गोली मारने वाला आरोपी। - फोटो : संवाद।
मारपीट का बदला लेने के लिए मार दी गोली

पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि तश्कील ने कुछ दिन पहले उसके साथ मारपीट की थी और उसको अपमानित किया था। इसका बदला लेने के लिए उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आज वह किसी काम से बाजार आया था। मैने अपना बदला चुका लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें