फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुएं में युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस खोज रही खोपड़ी, छह नामजद व तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा

Tue, 21 Mar 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पूरे सुकाल गांव के पास झाड़ियों में स्थित कुएं में बीते 16 मार्च को इसी गांव के चंदन शर्मा 38 का शव मिला था। मृतक के भाई मनोज व मुकेश ने शव की पहचान कपड़े व जूूते से की थी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराया है। मृतक चंदन की खोपड़ी खोजने के लिए सोमवार को पुलिस गोताखोर लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन जहरीली गैस की आशंका से टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पूरे सुकाल गांव का चंदन शर्मा (38) बीते 13 दिसंबर को घर से लापता हुआ था। इस मामले में उसके भाई अधिवक्ता मुकेश ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीते 16 मार्च को गांव के ही आकाश शर्मा व उसके कार चालक ने कुएं से उठी दुर्गंध पर पुलिस की मदद से कुएं के भीतर से लाश को बाहर निकलवाया था।
मृतक के शरीर पर मिली जैकेट व जूते से मनोज व मुकेश ने शव की पहचान की थी। खोपड़ी नहीं थी, इससे पुलिस परेशान है। सोमवार को इस मामले में मृतक चंदन के भाई के अधिवक्ता मुकेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने सराय खांडेयराय गांव के आरोपी अनिल यादव, उसके भाई सुनील, बहन स्वाती, राधेश्याम, राधेश्याम की बेटी आरती, संजय की पत्नी अंजू व तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित मुकेश का आरोप है कि उसके भाई चंदन को आरोपी स्वाति ने घर बुलाया और उसकी हथेली व सिर काटकर हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया था। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के सहारे पुलिस नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें