फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की टीम ने खंगाली योजनाओं की हकीकत

विज्ञापन
लालगंज कोतवाली का निरीक्षण करते शासन की टीम के अधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोतवाली में महिला बंदीगृह नहीं होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

छात्र पंजिका जर्जर देख प्रधानाध्यापक को लगाई फटकार
लालगंज/सगरासुंदरपुर। शासन द्वारा संचालित योजनाओं की हकीकत खंगालने पहुंची सीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने कोतवाली में महिला बंदीगृह नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। छात्र पंजिका जर्जर मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार मिली। टीम की अफसरों लाभार्थियों से योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी ही हासिल किया।
मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश भर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की हकीकत खंगालने के लिए अलग अलग टीमों को गठन किया गया है। इसको लेकर आईएएस अफसर लक्ष्मी बीएस, पीसीएस शिवानी सिंह व ज्ञानमती तिवारी की टीम ने शनिवार को लालगंज तहसील क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की हकीकत खंगाली। टीम सबसे पहले लक्ष्मणपुर विकास खंड के देवली व कटैया गांव में योजनाओं की हकीकत खंगालने पहुंची। यहां आयोजित समीक्षा बैठक में टीम द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की हकीकत देखी गई। नोडल अफसर लक्ष्मी बीएस समेत तीनों अफसरों ने बाल विकास परियोजना से संचालित योजनाओं की जानकारी ली। बालिकाओं के जन्म में भेदभाव, अंधविश्वास, शिक्षा में भेदभाव, लैंगिक भेदभाव, कुपोषण के खिलाफ अभियान पर अफसरों से एक एक कर सभी जानकारी लिया। टीम ने यह भी पूछा कि वर्ष में तीन सौ दिन पोषाहार दिया जाता है या नही। किशोरियों में एनीमिया की देखभाल व समुदाय आधारित गतिविधियों के संचालन की व्यवस्था भी देखी। कटैया व देवली में प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर टीम ने पठन पाठन की हकीकत खंगाली। मध्यान भोजन योजना में तहत बने खाना को अफसरों खाकर गुणवत्ता की जांच की। यहां छात्र पंजिका की जर्जर हालत देख प्रधानाध्यापक को फटकार लगाते हुए तत्काल ठीक कराए जाने का बीएसए को निर्देश दिया। अवकाश के बावजूद भी यहां के प्राथमिक विद्यालय पठन पाठन के लिए खोले गए थे। इसके पश्चात टीम लालगंज कोतवाली पहुंची और अभिलेखों के साथ यहां बने बंदीगृह व शौचालय की हालत देखी। कोतवाली में महिला बंदीगृह नहीं बने होने पर अफसरों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल इस समस्या को दूर किए जाने का फरमान सुनाया। शौचालय में गंदगी देख प्रभारी निरीक्षक को फटकार लगाई। कोतवाली में पीछे की ओर बाउंड्री वाल बनवाए जाने का आदेश भी टीम के अफसरों ने दिया है। इसके पश्चात सीएम द्वारा गठित टीम सीडीपीओ दफ्तर व प्राथमिक विद्यालय शीतलमऊ की हकीकत खंगालने भी पहुंची। लेकिन यहां सब दुरुस्त मिलने पर जिले के अफसरों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर बीएसए अशोक कुमार सिंह, बीडीओ अंजू देवी, सीडीपीओ अनुमप मिश्रा, डीपीओ नवीनचंद्र, बीईओ गौतम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल की पत्नी को मिली 51 हजार की आर्थिक सहायता
लालगंज। लेखपाल की असमय मौत के बाद उसकी पत्नी को लेखपाल संघ की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है। लेखपाल संघ के जिला मंत्री हरिश्चंद्र चौरसिया की हादसे में असमय मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लालगंज तहसील इकाई अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में लेखपालों ने आपसी सहयोग 51 हजार रुपये जुटाए। शनिवार को संगठन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मृतक लेखपाल की पत्नी को एसडीएम विनीत उपाध्याय के हाथों 51 हजार की नकद सहायता उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर रामंचद्र सरोज, इंद्र प्रताप पांडेय, पवन विश्वकर्मा, सत्येंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मणपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कटैया में पूछताछ करते टीम के अधिकारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें