फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में पीसीएस परीक्षा पास कर सगे भाई बने असिस्टेंट कमिश्नर 

Fri, 11 Sep 2020 10:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
uppsc - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीसीएस-2018 की परीक्षा में कुंडा के सगे भाइयों ने एक साथ सफलता हासिल की है। दोनों का चयन असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से कुंडा के ककरिहा गांव में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन


ककरिहा गांव निवासी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एयरफोर्स से रिटायर हुए हैं। उनके बेटे सौरभ व अनुपम ने पीसीएस की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। सौरभ व अनुपम ने दसवीं तक की पढ़ाई इंद्रा आइडियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली और 12वीं की पढ़ाई बाल भारती स्कूल प्रयागराज से की है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया।

स्नातक की पढ़ाई करने के बाद ही दोनों ने तैयारी शुरू की। अनुपम बड़े हैं। दोनों भाई दिल्ली में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। सौरभ का यह दूसरा प्रयास था, जबकि अनुपम का तीसरा। सफलता से उत्साहित अनुपम व सौरभ ने बताया कि मेहनत व लगन से मुश्किल से भी मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। 

जय जीआईसी प्रिंसिपल, विजय बने एडीआईओएस 

पीसीएस की परीक्षा में कुंडा इलाके के दो और सगे भाइयों ने बाजी मारी है। दोनों को शिक्षा विभाग में पद हासिल हुआ है। जय जीआईसी में प्रिंसिपल बने हैं, वहीं विजय का चयन एडीआईओएस के पद पर हुआ है। दोनों की सफलता से गांव में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर रामा गांव के स्व. शिव बहादुर यादव के बेटे जय और विजय बचपन से ही पढ़ने में मेधावी थे। दोनों ने रामस्वरूप इंटर कालेज बाघराय से दसवीं की पढ़ाई, आनापुर प्रयागराज से 12वीं की परीक्षा पास की।

दोनों भाइयों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया। प्रयागराज में रहकर ही दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दोनों को पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। उनकी सफलता से गांव में जश्न का माहौल है। परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष पीसीएस-जे की परीक्षा में जय के बड़े पिता के बेटे दिग्विजय ने सफलता अर्जित की थी। उनसे प्रेरणा लेकर दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत कर सफलता अर्जित की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें