फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा में तस्कर के घर में मिले इतने रुपये, गिनते-गिनते थक गए पुलिसवाले, फिर मंगाईं चार मशीनें

Sun, 09 Nov 2025 09:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता व मानिकपुर पुलिस ने गैंगस्टर व मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापा मारकर नशे की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
मानिकपुर पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद रुपये की गिनती करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता व मानिकपुर पुलिस ने गैंगस्टर व मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापा मारकर नशे की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। राजेश का पूरा परिवार तस्करी के धंधे में शामिल मिला। जेल में बंद गाजा तस्कर राजेश मिश्रा के घर से पुलिस को 2 करोड़ रुपये से अधिक कैश मिला है। नोटों को गिनने के लिए पुलिस को 4 मशीनें मंगानी पड़ीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ तस्कर के घर पुलिस की पूरी टीम नोट गिनने में लग गई। इस दौरान अफसर मॉनिटरिंग करते रहे।

विज्ञापन


चार वाहनों से शनिवार सुबह पहुंचे 22 पुलिसकर्मी छानबीन करने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक बार-बार जानकारी लेते रहे। 24 घंटे तक चली छापेमारी में पुलिस को घर के भीतर तीन कमरों की आलमारी, बक्से, डिब्बे, तहखाने के अलावा बेड के अंदर से रुपये मिले।

कालाकांकर बैंक से आई मशीनों के सहयोग से 22 पुलिसकर्मियों ने 4 मशीनों से नोटों की काउंटिंग रविवार सुबह तक पूरी की। कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी पलक भी नहीं झपा सके। उन्हें बाहर जाने की अनुमति भी नहीं मिली। दोपहर व रात में खाना वहीं मंगाया गया। आधी रात को पुलिस अपनी कार्रवाई पूरी कर निकलने की तैयारी में थी। तभी खोजबीन के दौरान पुलिसकर्मियों को राजेश मिश्रा का कुर्क मकान पुराने घर से जुड़ा मिला। छानबीन के दौरान दो कमरों से नोट बोरियों में भरे मिले। जिसके चलते कार्रवाई सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन

मानिकपुर पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद रुपये की गिनती करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद।

गिरफ्तारी पर भड़की रीना ने दरवाजा बंद करने का किया प्रयास
पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी की आशंका पर रीना मिश्रा भड़क उठी। मौका देख कमरे में परिवार समेत बंद होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को दबोच लिया। वहीं गिरफ्तार अजीत मिश्रा का कहना था कि रात दो बजे हल्का दरोगा संतोष यादव उसे घर से पकड़कर थाने ले आए। उसका व उसके बेटे से राजेश मिश्रा का कोई लेना देना नहीं है। फिर भी पुलिस उसे फंसा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें