मानिकपुर पुलिस द्वारा तस्करों से बरामद रुपये की गिनती करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद।
गिरफ्तारी पर भड़की रीना ने दरवाजा बंद करने का किया प्रयास
पुलिस की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तारी की आशंका पर रीना मिश्रा भड़क उठी। मौका देख कमरे में परिवार समेत बंद होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को दबोच लिया। वहीं गिरफ्तार अजीत मिश्रा का कहना था कि रात दो बजे हल्का दरोगा संतोष यादव उसे घर से पकड़कर थाने ले आए। उसका व उसके बेटे से राजेश मिश्रा का कोई लेना देना नहीं है। फिर भी पुलिस उसे फंसा रही है।