फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार चोरी का सामान बरामद

Mon, 29 Dec 2025 04:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज पुलिस की बुढ़ौरा कुंभापुर में रविवार की आधी रात पुलिस व लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल लूट का आरोपी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज पुलिस की बुढ़ौरा कुंभापुर में रविवार की आधी रात पुलिस व लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि एक लुटेरा भागने में कामयाब रहा। बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस संग चोरी का सामान व कार बरामद हुई। अवैध हथियार, चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि 22 दिसंबर को संविलियन विद्यालय चंदीगोविंदपुर में चोरी की घटना हुई थी। चोर स्टोर रूम, किचन रूम, आंगनबाड़ी और दो अन्य कमरों सहित कुल पांच कमरों के ताले तोड़कर कार से तीन-तीन क्विंटल गेहूं व चावल, बर्तन, आंगनबाड़ी के बच्चों के खेलने का सामान, रजिस्टर और अन्य अभिलेख सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए थे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।

रविवार की आधी रात बुढ़ौरा कुंभापुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमे प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के हरवंशपुर निवासी शातिर बदमाश मिथिलेश केसरवानी के पैर में गोली लगी। वह काफी दिनों से नगर कोतवाली के मीराभवन में रहता है। इसके अलावा पुलिस ने रानीगंज के जामताली निवासी सगे भाई लवकुश यादव व पवन यादव की घेराबंदी कर पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, विद्यालय से चोरी सामान व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। घायल बदमाश को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों का चालान न्यायालय भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें